---Advertisement---

मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए

By: Mr. Devsharan

On: 28 November 2024

---Advertisement---

[job_details]

मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक बार फिर से राज्य की सरकार बनाई है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके तुरंत बाद उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए हैं। जिसमें झारखंड को केंद्र से बकाया धन मिलना, मैया सम्मान योजना के लिए अधिक धन मिलना और पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला भी शामिल है।

झारखंड की नवस्थापित सरकार ने शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसके परिणामस्वरूप, राज्य सरकारी मैया सम्मान योजना में महिलाओं को मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब महिलाओं को दिसंबर महीने से 2500 रुपये मिलेंगे। सरकार के अन्य निर्णयों के कारण 9 से 12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र होगा। जिसमें सरकार को शायद विधानसभा में विश्वास मत मिलेगा।


नई हेमंत सरकार का पहले फैसले:-
9 से 12 दिसंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र
स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर किया जाएगा नामित
राज्य में JPSC/JSSC के अंतर्गत होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाएगा
मैया सम्मान के तहत मिलने वाली धनराशि में बढ़ोतरी, दिसंबर से 2500 रुपए दिए जाएंगे
केंद्र सरकार के पास राज्य का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए को लेने के लिए कार्रवाई की जाएगी

आज अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण के बाद लिए गए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय-

मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि बढ़कर मिलेगी 2500 रुपया

राज्य में JPSC/JSSC के अंतर्गत होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाएगा

केंद्र सरकार के पास राज्य का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए को लेने…

हेमंत सरकार के अन्य फैसलों की बात करें, तो इसमें विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति भी शामिल है। जिसके लिए महेशपुर विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक स्टीफन मरांडी का नाम प्रस्तावित किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने अपने पहले ही दिन अपने रुख साफ कर दिए हैं, जिसके तहत केंद्र से झारखंड के बकाया पैसे को लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, वहीं इसे लेकर राज्य सरकार की तरफ से कानूनी विकल्प भी तलाशे जाएंगे।


शपथग्रहण के बाद सिदो-कान्हू को नमन

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने रांची के मोरहाबादी स्थित सिदो कान्हू पार्क में आदिवासी नेता सिदो और कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

शहीद अग्निवीरों के परिवार के साथ सरकार- सोरेन

इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि, केंद्र सरकार ने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अग्निवीर जैसी योजना शुरू की है। युवाओं के भविष्य को लेकर कई सवाल हैं। राज्य सरकार ने पहले ही तय कर लिया था कि वह झारखंड के उन अग्निवीरों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी, जिन्होंने किसी भी घटना में अपनी जान गंवाई है। अग्निवीर अर्जुन महतो ने हाल ही में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। हमने अग्निवीर अर्जुन महतो के भाई को नियुक्ति पत्र दिया है और शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है।

Mr. Devsharan

नमस्कार, मेरा नाम देवशरण है, मैं इस वेबसाईट के माध्यम से आप लोगों तक सरकारी योजना, शिक्षा, नौकरी और ट्रेंडिंग खबरों की जानकारी साझा करता हूँ। आशा करता हूँ हमारे द्वारा दिया गया जानकारी आप लोगों के लिए मददगार होगा, धन्यवाद...!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment