छत्तीसगढ़ के किसानों को सरकार ने दी यह विशेष सुविधा

By Mr. Devsharan

Published on:

Follow Us
छत्तीसगढ़ के किसानों को सरकार ने दी यह विशेष सुविधा

छत्तीसगढ़ के किसानों को सरकार ने दी यह विशेष सुविधा


सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों को यह विशेष सुविधा प्रदान की— छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की सुरक्षा करती है और कई सुविधाएं प्रदान करती है।राज्य के किसान धान बेचने के बाद पैसे निकालने के लिए माइक्रो एटीएम का उपयोग कर सकते हैं, यह एक और उदाहरण है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को धान बेचने बाद राशि निकालने के लिए माइक्रो एटीएम की सुविधा प्रदान की है। छत्तीसगढ़ में चल रही धान की खरीदी का निरीक्षण करने सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने अभनपुर विकासखंड के केंद्री धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया उन्होंने इस मौके पर खरीदी केंद्र में नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच की।

उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में सहूलियत प्रदान करने के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है। टोकन व्यवस्था में किसी भी प्रकार की समस्या किसानों को नहीं होगी। साथ ही धान खरीदी केंद्र से धान का उठाव भी जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा।

सहकारिता मंत्री ने केंद्र में धान बेचने आये किसानों से कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों की तत्कालिक जरूरत को ध्यान में रखते हुए माइक्रो एटीएम के माध्यम से उपार्जन केंद्र में ही 2000 से 10,000 की राशि निकालने की सुविधा दी है। सहकारिता मंत्री ने इस मौके पर खरीदी केंद्र में पहुंचे किसानों से बातचीत कर सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदा जा रहा है। इससे किसान सशक्त होंगे। सिंचाई के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।Ladla Bhai Yojana

Mr. Devsharan

नमस्कार, मेरा नाम देवशरण है, मैं इस वेबसाईट के माध्यम से आप लोगों तक सरकारी योजना, शिक्षा, नौकरी और ट्रेंडिंग खबरों की जानकारी साझा करता हूँ। आशा करता हूँ हमारे द्वारा दिया गया जानकारी आप लोगों के लिए मददगार होगा, धन्यवाद...!

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment