PM Kisan Yojana 19 Installment Date: देश भर के किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये, इस दिन जमा होगी 19 वीं किस्त की राशि, यहाँ चेक करें स्टेटस व पात्रता

By Mr. Devsharan

Published on:

Follow Us
PM Kisan Yojana 19 Installment Date

PM Kisan Yojana 19 Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत अब तक लाखों किसानों को 18 वीं किस्त का लाभ मिल चुका है। अब किसानों को उनकी अगली 19 किस्त का इंतजार है आज हम बताने वाले हैं की पीएम किसान योजना की 19 वीं किस्त कब जारी होगी। और उसका स्टेटस व पात्रता कैसे चेक करना है।

आपको बता दें की देश के छोटे और गरीब किसानों को आर्थिक मदद करने के लिए सरकार के द्वारा इस योजना के तहत हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं। इस राशि को किसानों को दो हजार रूपये के किस्त में दिए जाते हैं, जिसे हर चार माह के अंतराल में दिए जाते हैं।

PM Kisan Yojana (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना)

जैसा की आप सभी को पता होगा की पीएम किसान योजना देश की केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया जाता है। इस राशि को हर चार माह मे 2 हजार रुपये के रूप में किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर किया जाता है।

देश के सभी किसानों को अबतक 18 वीं किस्त की राशि दिया जा चुका है, अब सभी किसानों को अगली किस्त की राशि का इंतजार है। इस आर्टिकल मे हम बताने वाले हैं की इस योजना की अगली किस्त किस दिन जमा होगी।

PM Kisan Yojana 19 Installment Date : पीएम किसान योजना की 19 वीं किस्त 

जैसा की आप सभी जानते हैं की सभी पात्र किसान भाईयों को 18 वीं किस्त की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है। इस राशि को 5 अक्टूबर 2024 को किसानों को ट्रांसफर कर दिया गया है। 

हाल ही मे मिली जानकारी के अनुसार कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है की PM Kisan Yojana की 19 वीं किस्त की राशि सभी पात्र किसानों को 24 फरवरी 2025 को जारी कर दिया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान योजना की 19 वीं किस्त की राशि को बिहार से देश भर के किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।

पीएम किसान योजना की पात्रता 

  • योजना का लाभ केवल छोटे और सीमांत किसान (2 हेक्टेयर तक भूमि वाले) उठा सकते हैं।
  • लाभार्थी के पास आधार कार्ड होना आवश्यक है।
  • बैंक खाते का लिंक होना और eKYC प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है।
  • सरकारी कर्मचारी और बड़ी ज़मीन रखने वाले किसान इसका लाभ नहीं ले सकते .

पीएम किसान योजना की आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड: पहचान प्रमाण के रूप में।
  • बैंक खाता विवरण: बैंक पासबुक या खाता संख्या, जिससे राशि ट्रांसफर की जा सके।
  • कृषि भूमि दस्तावेज: ज़मीन के मालिकाना हक का प्रमाण (जैसे खसरा खाता या भूमि रिकॉर्ड)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: पंजीकरण के दौरान।

PM Kisan Yojana बेनिफिशियरी स्टेट्स कैसे चेक करें ?

  1. सबसे पहले, PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. वेबसाइट के होमपेज पर, “Farmers Corner” सेक्शन पर जाएं।
  3. “Farmers Corner” के अंतर्गत “Beneficiary Status” पर क्लिक करें।
  4. अब, यहां आपको अपना Aadhar Number, Account Number, या Mobile Number में से एक विकल्प चुनकर जानकारी भरनी होगी।
  5. अपनी जानकारी भरने के बाद, “Get Data” बटन पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद, आपको अपनी पात्रता, किस्तों की स्थिति, और अन्य विवरण दिखाई देंगे।

Mr. Devsharan

नमस्कार, मेरा नाम देवशरण है, मैं इस वेबसाईट के माध्यम से आप लोगों तक सरकारी योजना, शिक्षा, नौकरी और ट्रेंडिंग खबरों की जानकारी साझा करता हूँ। आशा करता हूँ हमारे द्वारा दिया गया जानकारी आप लोगों के लिए मददगार होगा, धन्यवाद...!

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment