---Advertisement---

Kisan Vikas Patra: पैसे डबल कर देती है ये सरकारी योजना, जानें कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई

By: Mr. Devsharan

On: 15 November 2024

---Advertisement---

[job_details]

Kisan Vikas Patra: पैसे डबल कर देती है ये सरकारी योजना, जानें कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई

Kisan Vikas Patra: पोस्ट ऑफिस भारत के सबसे पुराने संस्थानों में से एक हैं। डाक संबंधित सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस विभिन्न प्रकार की वित्तीय सुविधाएं (Post Office Small Savings Scheme) भी ऑफर करते हैं। लोग अक्सर ऐसी योजनाओं की तलाश में रहते हैं जो कम रिस्क के साथ उनकी इन्वेस्टमेंट पर बेहतर रिटर्न्स दे सके।

यही वजह है कि लोग सरकारी योजनाओं को काफी पसंद करते हैं। पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जाने वाली अनेक शानदार योजनाओं में से एक ऐसी योजना भी है जिसमें कुछ महीनों के लिए पैसे इन्वेस्ट कर आप अपनी इन्वेस्टमेंट को डबल कर सकते हैं। इस योजना का नाम किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) योजना है और आज हम आपको इसी योजना की पात्रता और आवेदन के बारे में बताएंगे।

कितने महीनों में डबल हो जाएंगे पैसे?

इस योजना में इन्वेस्टमेंट की शुरुआत आप मात्र 1000 रुपए से भी कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे इस योजना में आपको एकमुश्त पैसे इन्वेस्ट करने होते हैं। फिलहाल किसान विकास पत्र () योजना में 7.5% का सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इस योजना के तहत आप 3 लोगों के साथ मिलकर एक जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। किसान विकास पत्र योजना में ऑफर किये जाने वाले ब्याज की कैलकुलेशन कंपाउंडिंग के आधार पर की जाती है। फिलहाल इस योजना में इन्वेस्ट करने पर 115 महीनों के बाद, यानी लगभग 9 साल 7 महीने के बाद आपके पैसे डबल हो जाएंगे।

कौन कर सकता है अप्लाई और कैसे?

कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, इस योजना में इन्वेस्ट कर सकता है। माता-पिता या गार्जियन चाहें तो नाबालिग के नाम पर उसके लिए अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। इस योजना के तहत अकाउंट खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी।

Mr. Devsharan

नमस्कार, मेरा नाम देवशरण है, मैं इस वेबसाईट के माध्यम से आप लोगों तक सरकारी योजना, शिक्षा, नौकरी और ट्रेंडिंग खबरों की जानकारी साझा करता हूँ। आशा करता हूँ हमारे द्वारा दिया गया जानकारी आप लोगों के लिए मददगार होगा, धन्यवाद...!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment