---Advertisement---

महिलाओं के लिए खुशखबरी: छठी लाडली बहिन योजना दिसंबर में लागू हो सकती है

By: Mr. Devsharan

On: 28 November 2024

---Advertisement---

[job_details]

महिलाओं के लिए खुशखबरी: छठी लाडली बहिन योजना दिसंबर में लागू हो सकती है

महाराष्ट्र में पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा हुई। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई माझी लड़की बहिन योजना (Ladki Bahin Yojana) की चर्चा चुनावों के बाद तेजी से हो गई है। जानकारों का कहना है कि इस योजना का चुनाव पर असर देखा गया है।

दरअसल, एकनाथ शिंदे की सरकार ने इस कार्यक्रम को शुरू किया था, जिसका बहुत सी राज्य की महिलाओं ने लाभ उठाया है। ऐसे में महायुति गठबंधन की जीत में महिलाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं, महायुति गठबंधन की सरकार के सत्ता में लौटने के बाद लाभार्थी महिलाएं दिसंबर 2024 में अगली किस्त की आशा कर रही हैं।

हर महीने मिलते हैं 1500 रुपये
दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से कुछ महीने पहले यानी जुलाई 2024 में सरकार ने इस योजना का शुभारंभ किया था. इस योजना के तहत, राज्य की 18 से 65 साल के बीच की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है. योजना के तहत सरकार ने पहले ही अक्टूबर और नवंबर 2024 के लिए अग्रिम भुगतान किया था.

अक्टूबर -नवंबर की किस्त पहले ही जारी
बता दें कि महिलाओं और बाल विकास मंत्री, आदिति एस तटकरे ने अपने एक पोस्ट में बताया था कि लड़की बहिन योजना के तहत जुलाई से सितंबर तक की किस्तें लाभार्थियों के खातों में जमा की जा चुकी हैं. इसके अलावा, अक्टूबर और नवम्बर की किस्तें भी अक्टूबर के पहले सप्ताह में 2 करोड़ 34 लाख योग्य महिलाओं के खाते में जमा की जा चुकी हैं.

कब जारी होगी अगली किस्त?
वहीं, अब एक बार फिर शिदें गुट की प्रचंड जीत के बाद राज्य की महिलाओं को इस योजना की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि सरकार की ओर से दिसंबर 2024 की किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को सीएम का शपथ ग्रहण है. इसके बाद लाभार्थियों को दिसंबर की किस्त के बारे कोई अपडेट दिया जाएगा.

Mr. Devsharan

नमस्कार, मेरा नाम देवशरण है, मैं इस वेबसाईट के माध्यम से आप लोगों तक सरकारी योजना, शिक्षा, नौकरी और ट्रेंडिंग खबरों की जानकारी साझा करता हूँ। आशा करता हूँ हमारे द्वारा दिया गया जानकारी आप लोगों के लिए मददगार होगा, धन्यवाद...!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment