---Advertisement---

Redmi K80 सीरीज की सेल शुरू होते ही खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, मिलते है ऐसे गजब फीचर्स जो नहीं देखे कभी

By: Mr. Devsharan

On: 30 November 2024

---Advertisement---

[job_details]

Redmi K80 सीरीज की सेल शुरू होते ही खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, मिलते है ऐसे गजब फीचर्स जो नहीं देखे कभी

टेक कंपनी रेडमी ने हाल ही में चीन में अपनी K सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये फोन Redmi K80 और Redmi K80 Pro हैं। कल इन दोनों फोन को चीन में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था।

जैसे ही यह सेल लाइव हुई, फोन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। Redmi K80 सीरीज के इस फोन को 1 दिन में 6 लाख 60 हजार (660,000 यूनिट्स) लोगों ने खरीदा। Redmi ने K80 और K80 Pro फोन 27 नवंबर को लॉन्च किए थे। अब Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Redmi K80 और K80 Pro ने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की है। कंपनी ने खुद जानकारी दी है कि एक दिन में 660,000 से ज्यादा फोन बिके हैं।

Redmi K80 सीरीज की कीमत
दोनों फोन को 5 वेरिएंट में पेश किया गया है। Redmi K80 के बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2499 युआन यानी करीब 29,170 रुपये है। वहीं, Redmi K80 Pro के 12GB+256GB वर्जन की कीमत 3699 युआन यानी करीब 43,180 रुपये है। दोनों फोन को तीन कलर स्नो रॉक व्हाइट, माउंटेन ग्रीन और मिस्टीरियस नाइट ब्लैक में पेश किया गया है।

Redmi K80 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
इस फोन में 6.67 इंच का 2K रेजोल्यूशन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 4nm चिपसेट दिया गया है। फोन में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का OIS+EIS प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का OmniVision सेल्फी कैमरा मिलता है। Redmi का यह फोन 6550mAh की बैटरी के साथ आता है।

Redmi K80 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
प्रो वेरिएंट Snapdragon 8 Elite 3nm चिपसेट के साथ आता है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 120W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बेस और प्रो वेरिएंट का कैमरा एक जैसा है, सिवाय इसके कि प्रो में बेस में 8MP के बजाय 32MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।

Mr. Devsharan

नमस्कार, मेरा नाम देवशरण है, मैं इस वेबसाईट के माध्यम से आप लोगों तक सरकारी योजना, शिक्षा, नौकरी और ट्रेंडिंग खबरों की जानकारी साझा करता हूँ। आशा करता हूँ हमारे द्वारा दिया गया जानकारी आप लोगों के लिए मददगार होगा, धन्यवाद...!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment