PMAY: अगर अनजाने में भी करते हैं ये 3 गलती, तो सरकार वापस ले लेगी प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा

By Mr. Devsharan

Published on:

Follow Us

PMAY: अगर अनजाने में भी करते हैं ये 3 गलती, तो सरकार वापस ले लेगी प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) एक महत्वाकांक्षी सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य देश के निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों को सस्ती आवासीय सुविधाएं प्रदान करना है. इसके तहत पात्र लाभार्थियों को घर खरीदने या बनाने के लिए सब्सिडी दी जाती है. हालांकि, अगर लाभार्थी सरकार द्वारा बताई कुछ महत्वपूर्ण शर्तों का पालन नहीं करते हैं, तो सरकार इस योजना के तहत दी गई सब्सिडी की रकम को वापस भी ले सकती है. आज की स्टोरी में हम यही बताने वाले हैं कि आप किन गलतियों को ध्यान में रखते हुए इससे बच सकते हैं.

लोन डिफॉल्ट ना होने दें
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का लाभ तभी मिल सकता है जब लाभार्थी ने बैंक या वित्तीय संस्थान से लिए गए होम लोन का नियमित रूप से भुगतान किया हो. अगर लाभार्थी समय पर लोन की किस्तें नहीं चुकाता है और डिफॉल्ट करता है, तो सरकार सब्सिडी वापस ले सकती है. बता दें कि लोन डिफॉल्ट से न केवल आपका क्रेडिट स्कोर खराब होगा, बल्कि आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की सब्सिडी से भी हाथ धोना पड़ सकता है. इसलिए, यह बेहद जरूरी है कि कि आप समय पर अपनी लोन की किस्तें भरें.

घर बनाने का काम अधूरा छोड़ना
PMAY के तहत सब्सिडी का लाभ तब मिलता है जब आप घर बनाने या खरीदने की प्रक्रिया को पूरा करते हैं. यदि लाभार्थी किसी कारणवश घर बनाने का काम रोक देता है या अधूरा छोड़ देता है, तो सरकार सब्सिडी को वापिस लेने का अधिकार रखती है. इसके पीछे मुख्य उद्देश्य यह है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिले, जो वास्तव में घर बनाने या खरीदने की मंशा रखते हैं. अधूरे प्रोजेक्ट से सरकार की मंशा पर प्रश्नचिह्न लगता है और यह नियमों का उल्लंघन माना जाता है. इसलिए यह सुनिश्चित करें कि घर का निर्माण नियमित रूप से और समय पर पूरा हो.

घर को खाली रखना या किराए पर देना
प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रहने के लिए खुद का घर मिल सके. अगर कोई लाभार्थी योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त करके घर खरीदता है, लेकिन उस घर में खुद नहीं रहता या उसे किराए पर देता है, तो सरकार यह मान सकती है कि योजना का दुरुपयोग हो रहा है. ऐसे मामलों में सब्सिडी वापस ली जा सकती है. यह अनिवार्य है कि लाभार्थी खुद उस घर में रहे और उसका व्यक्तिगत रूप से उपयोग करे.

Mr. Devsharan

नमस्कार, मेरा नाम देवशरण है, मैं इस वेबसाईट के माध्यम से आप लोगों तक सरकारी योजना, शिक्षा, नौकरी और ट्रेंडिंग खबरों की जानकारी साझा करता हूँ। आशा करता हूँ हमारे द्वारा दिया गया जानकारी आप लोगों के लिए मददगार होगा, धन्यवाद...!

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment