---Advertisement---

Post Office Scheme: 21 साल की उम्र में बिटिया को मिलेंगे 71 लाख… कमाल की ये सरकारी योजना!

By: Mr. Devsharan

On: 15 November 2024

---Advertisement---

[job_details]

Post Office Scheme: 21 साल की उम्र में बिटिया को मिलेंगे 71 लाख… कमाल की ये सरकारी योजना!

Post Office Scheme:
लोग आधुनिक समय में निवेश के वैकल्पिक रास्‍तों की तलाश ज्‍यादा कर रहे हैं. ऐसे में शेयर बाजार में निवेशकों की संख्‍यां तेजी से बढ़ी है. लोग बैंक एफडी (Bank FD) और सरकारी योजनाओं (Government Scheme) में निवेश के बजाय शेयर बाजार को वैकल्पिक रास्‍ते के तौर पर देख रहे हैं. हालांकि सरकारी योजनाओं में निवेश से आपको कई लाभ मिलते हैं. आज हम एक ऐसी  ही एक सरकारी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको टैक्‍स बेनिफिट के साथ ही ज्‍यादा राशि का लाभ मिलेगा. 

यह योजना बिटिया के लिए खोला जाता है और कोई भी अपने देश का नागरिक अपने 10 साल या उससे कम आयु की बेटी के लिए इस योजना में निवेश कर सकता है. सुकन्‍या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के तहत कोई भी कम से कम सालाना ₹250 रुपये जमा करा सकता है. जबकि अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कराया जा सकता है. 

सुकन्या समृद्धि योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आज देशभर में जारी सरकारी योजनाओं में से यह सबसे ज़्यादा ब्याज देने वाली योजनाओं में शुमार है, जिसके खाताधारकों को हर साल 8.2 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है. ऐसे में कुछ साल तक एक निश्चित अमाउंट निवेश करने पर आपकी बेटी 71 लाख से ज्‍यादा की मालकिन को सकती है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

क्‍या है कन्‍या सुकन्‍या योजना?

केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना के तहत कोई भी भारतीय नागरिक अपने बेटी के नाम पर इस योजना की शुरुआत करा सकता है. यह योजना पोस्‍ट ऑफिस के किसी भी ब्रांच में खुलवा सकते हैं. इस योजना के तहत कुल 15 साल तक निवेश कर सकते हैं, उसके बाद 21 साल पूरे होते ही मैच्‍योरिटी पर पूरा अमाउंट दिया जाएगा.

इस योजना से जुड़े खास नियम

सुकन्‍या समृद्धि योजना अकाउंट पर दिया जाने वाला ब्‍याज सरकार हर तिमाही पर संशोधित करती है. ब्‍याज घटने-बढ़ने पर मैच्‍योरिटी पर मिलने वाले अमाउंट पर असर होता है.

SSY खाते में निवेश की रकम को हर साल अप्रैल माह की 5 तारीख से पहले ही जमा करना चाहिए, ताकि बिटिया को अधिकतम ब्याज हासिल हो सके.

अगर खाता खोलते वक्त आपकी बेटी की उम्र 0 वर्ष से अधिक है, तो आपकी बिटिया को मैच्योरिटी की रकम तब मिलेगी, जब खाते के 21 वर्ष पूरे हो जाएंगे, बिटिया के 21 साल का होने पर नहीं.

कैसे मिलेंगे 71 लाख रुपये?

आप इस योजना के तहत सालाना 1.5 लाख रुपये 15 साल तक जमा कर सकते हैं, जिसपर आपको अधिकतम लाभ दिया जाएगा. SSA में भी ज़्यादा से ज़्यादा ब्याज हासिल करने का मौका तभी बनेगा, जब आप यह रकम हर वित्तवर्ष में अप्रैल की 5 तारीख से पहले खाते में जमा कर दें.

15 साल तक यह राशि जमा करने पर कुल डिपॉजिट ₹22,50,000 होगी. वहीं मैच्‍योरिटी पर 71,82,119 रुपये मिलेंगे. इसमें ब्‍याज से मिली कुल राशि 49,32,119 रुपये होगी. मैच्‍योरिटी पर मिली ये राशि पूरी तरह से टैक्‍स फ्री होगी.

Mr. Devsharan

नमस्कार, मेरा नाम देवशरण है, मैं इस वेबसाईट के माध्यम से आप लोगों तक सरकारी योजना, शिक्षा, नौकरी और ट्रेंडिंग खबरों की जानकारी साझा करता हूँ। आशा करता हूँ हमारे द्वारा दिया गया जानकारी आप लोगों के लिए मददगार होगा, धन्यवाद...!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment